Wednesday, 8 February 2017

फूल और बसंत

बसंत का मौसम है और संस्था परिसर में चारो तरफ सुन्दर सुन्दर फूल खिले हुए है | आज मैंने भी एक फोटो लिया है फूलो का ...
आप सब भी इसी फूल की तरह हमेशा मुस्कराहते एवं खुश रहे |

खेलो की तेयारी 2017

संस्था के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता २०17 के लिए खेल का मैदान तैयार करवाया जा रहा है | संस्था में ट्रैक तैयार है छात्र एवं छात्रों के लिए | छात्र एवं छात्राओं को खेल के मैदान में देखकर ख़ुशी होती है |
हमें खेल के मैदान में आपको जीतते हुए देखना हमेशा अच्छा लगता है |

होस्टल के लिए सड़क का निर्माण

संस्था प्रधानाचार्य जो हमेशा छात्रो के हित के लिए सोचते रहते है , के द्वारा संस्था में मुख्य भवन से होस्टल के लिए नयी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है , जो होस्टल के छात्रो के लिए बहुत ही अच्छी खबर है |
मुझे उम्मीद है छात्र भी इस सड़क के निर्माण होने पर प्रधानाचार्य महोदय को धन्यबाद जरुर करेंगे |

Friday, 3 February 2017

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता २०१७

संस्था के सभी छात्र / छात्राओं को अवगत करते हुए हर्ष हो रहा है की गत वर्षों की भांति इस वर्ष  भी संस्था के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन माह फरवरी में किया जाना प्रस्तावित है | साथ ही संस्था का वार्षिकोत्सव भी बनाया जाना है |


संस्था के जो भी छात्र / छात्राए सांस्क्रतिक कार्यक्रम में भाग लेना चाहता है वो  संस्था में श्रीमती निधि , व्याख्याता सिविल या  श्रीमती प्राची सिंह , व्याख्याता यांत्रिक से संपर्क कर सकते है |


छात्र एवं छात्राओं को ये भी बताते हुए हर्ष हो रहा है की इस बार जोनल गेम एवं स्टेट गेम भी मुरादाबाद में करवाया जाना प्रस्तावित है , सभी छात्र /छत्राओ से अपेक्षा की जाती है की वो अनुशाशन में रहते हुए मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रयास करे |

Thursday, 26 January 2017

Republic Day 2017

आज संस्था में बहुत ही जोश और उत्साह के साथ देश का 68 वा गङतंत्र दिवस मनाया गया | जिसमे संस्था के प्रधानाचार्य , स्टाफ सदस्य और छात्र छात्राओं ने भाग लिया | इस मौके पर झंडारोहण किया गया और देशभक्ति के गीत भी सुनाये गए | अंत में मिष्ठान बितरण भी किया गया |
संस्था के सभी छात्र छात्राओं को गङतंत्र दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये |